फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Foundation Exam... One mark will be deducted for wrong answer

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुनियाद परीक्षा... गलत उत्तर देने पर कटेगा एक अंक

Wed, 31 Jan 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Foundation Exam... One mark will be deducted for wrong answer
झज्जर। बुनियाद कार्यक्रम के लिए लेवल-एक की खंड स्तरीय परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की परीक्षा दो फरवरी को होगी। इसके लिए जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं पर कुल 1765 बच्चे परीक्षा देंगे। प्रदेश के 119 खंडों में 216 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा केंद्र का नाम अंकित होगा। परीक्षा में सोच समझकर सवालों का जवाब दें क्योंकि नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक नंबर कटेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन व सुचारु संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञों को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा संबंधित स्कूल मुखिया इस परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में काम करेगा। जिला स्तर पर केंद्र वार संख्या अनुसार प्रश्न पत्र के पैकेट एक फरवरी तक जिला मुख्यालयों पर भेजे जाएंगे। उसके बाद बुनियाद के नोडल अधिकारी जिला मुख्यालय से प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन



60 मिनट पहले आना होगा
स्कूल मुखियाओं द्वारा परीक्षा केंद्रों में प्रत्येक कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सभी परीक्षार्थी विकल्प संस्थान द्वारा जारी किया गया एडमिट कार्ड साथ लेकर आएंगे। विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले यानी 10 बजकर 30 मिनट पर अपना स्थान ग्रहण करेंगे। यदि कोई देरी से आएगा तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह साढे़ 11 से एक बजकर 30 मिनट तक रहेगा। परीक्षा के लिए आंसर शीट ओएमआर रहेगी। प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक गलत उत्तर की एक नंबर की होगी नेगेटिव मार्किंग
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी इसलिए सोचा समझकर ही प्रश्नों के जवाब देने चाहिए। यदि विद्यार्थियों का नाम हाजिरी शीट में नहीं है, लेकिन विद्यार्थी द्वारा परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षक के समक्ष एडमिट कार्ड प्रस्तुत किया जाता है तो ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षक द्वारा विद्यार्थियों की अलग सूची तैयार की जाएगी। एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो वह बुनियाद कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन के बाद आए मैसेज को दिखाकर भी परीक्षा में बैठ पाएगा। यदि किसी का एडमिट कार्ड सत्यापित नहीं हो पाया है तो भी उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।


किस परीक्षा केंद्र पर कितने बच्चे देंगे परीक्षा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़-252
-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़-365
-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी-211
-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-407
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल-324
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुंबाहेड़ी-206
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed