{"_id":"6597052dec3af484e805dd26","slug":"former-mla-kaushik-met-cm-manohar-lal-for-the-development-of-bahadurgarh-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4680-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व विधायक कौशिक बहादुरगढ़ के विकास के लिए सीएम मनोहर लाल से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व विधायक कौशिक बहादुरगढ़ के विकास के लिए सीएम मनोहर लाल से मिले
Fri, 05 Jan 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहादुुरगढ़। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर बहादुरगढ़ के विकास के लिए मांग पात्र सौंपा। इनमें कई सड़कें बनवाने, धर्मशालाओं का नवीनीकरण करवाने व नई धर्मशालाएं बनवाने समेत कई प्रकार की मांगें शामिल हैं। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल शर्मा को झज्जर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का आभार जताया।
पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से काफी देर तक बहादुरगढ़ के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष हलके के विकास व लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले। मांग पत्र के जरिये परनाला ग्राम पंचायत नजदीक निजामपुर रोड फ्लाईओवर के पास की खाली पड़ी जमीन को नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा खरीदकर उस पर फायर स्टेशन बनवाने, वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ-साथ रोड व डिवाइडर का सौंदर्यीकरण करवाने, वार्ड नंबर-1 से लेकर वार्ड-31 में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए विकास कार्य करवानेे, टिकरी बाॅर्डर से रोहतक की तरफ मेट्रो के नीचे डिवाइडर पर पेड़-पौधे लगाकर उसके सौंदर्यीकरण करवाने बारे, सेक्टर-2, सेक्टर-6 व सेक्टर-9 व 9ए के आंतरिक रोड की मरम्मत करवाने, नगर परिषद एरिया में मुख्य मार्गों पर महापुरुषों व शहीदों के नाम चौराहों, स्वागत द्वार व सौंदर्यीकरण करवाए जाने, नगर परिषद बहादुरगढ़ में जिन कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं वहां पर एलईटी लाइट व सोलर लाइट लगवाई जाए। उन्होंने कई प्रमुख मांंगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उन्हें जल्द पूरा करवाने को लेकर अनुदान राशि (ग्रांट प्रदान)की मांग की।