फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former MLA Jila Singh Jakhar lost the battle with Corona

कोरोना जंग हारे पूर्व विधायक जिले सिंह जाखड़

Sat, 05 Jun 2021 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Jila Singh Jakhar lost the battle with Corona
झज्जर। वर्ष 1991 में लोक दल पार्टी से साल्हावास क्षेत्र से विधायक रहे जिले सिंह जाखड़ कोरोना की जंग हार गए हैं। मेदांता अस्पताल में उन्होंने वीरवार की रात को अंतिम सांस ली। शुक्रवार को शाम के समय उनका शव पैतृक गांव साल्हावास में लाया गया। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों का कहना है कि पूर्व विधायक जिले सिंह जाखड़ को 12 मई को चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था। उन्हें 14 मई को भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 23 मई को उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जहां पर वीरवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अवसर पर जेजेपी के जिला अध्यक्ष राकेश जाखड़, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सोनू मातनहेल के अलावा परिवार के लोग मौजूद रहे। वहीं, झज्जर की विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल व बेरी के पूर्व विधायक एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान के पिता ओम प्रकाश बेरी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने जिले सिंह जाखड़ के निधन को एक बड़ी क्षति बताया। पूर्व विधायक ओम प्रकाश बेरी ने कहा कि जिले सिंह जाखड़ उनके साथ विधायक रहे हैं। वे अपने हलके की आवाज विधान सभा में प्रमुखता से उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed