फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   for dl firstaid traning importenet

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण अनिवार्य

Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
for dl firstaid traning importenet
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस केंद्र के दिशा-निर्देशन में एक दिवसीय प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण अनिवार्य है। जिला रेडक्रास की ओर से यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। उपायुक्त ने बताया कि पिछले सप्ताह से वन डे बेसिक ट्रेनिंग फ्रस्ट एड का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू हो चुका है जोकि कोई भी अभ्यार्थी 24 घंटों व सातों दिन में कहीं से भी अपने आप आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए कहीं भी जानें की आवश्यकता नहीं है बशर्ते प्रार्थी www.hariyanaredcross.in पर अपना पंजीकरण करते समय ऑनलाइन ट्रेनिंग का विकल्प चुने। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन विकल्प चुनने के बाद प्रार्थी को ऑनलाइन ट्रैनिंग करनी होती हैं जिसके बाद उसको इसका प्रमाण-पत्र मिल जाता है। प्रार्थी को इस ऑनलाइन प्रशिक्षण के कई फायदे मिलते हैं जैसे उसको यह प्रशिक्षण लेने के लिए 24 घंटों एवं सातों दिनों में आपकी सुविधा के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करनें की छूट है। ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने से प्रार्थी का समय बचता है व उसको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह यह सारी प्रक्रिया अपने घर पर रह कर भी कर सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि ऑफलाइन प्रशिक्षण का विकल्प चुनने वाले प्रार्थियों को 4 से 6 घण्टे तक निर्धारित समय एवं स्थान पर आना भी पड़ेगा तथा प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में असफल होने पर वन डे बेसिक ट्रैनिंग का प्रमाण-पत्र भी नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन प्रशिक्षण का विकल्प चुननें से प्रार्थी को इस कोरोना जैसी महामारी में घर से बाहर आकर 4 से 6 घण्टे तक सैंकड़ों लोगों के मध्य बैठकर प्रशिक्षण भी लेना पड़ेगा व आने-जाने के लिऐ पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थी ऑनलाइन बेसिक फर्स्ट एड ट्रेनिंग www.hariyanaredcross.in पर रजिस्ट्रेशन करते समय ऑनलाइन ट्रेनिंग का विकल्प चुनें ताकि घर में रहकर भी यह प्रशिक्षण आसानी से प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed