{"_id":"65c00aad6c2019615609e1c1","slug":"foot-trail-flag-march-started-with-great-pomp-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105304-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से निकली पैदल निशान ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धूमधाम से निकली पैदल निशान ध्वजा यात्रा
Mon, 05 Feb 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को श्रीखाटू श्यामजी बस सेवा परिवार द्वारा नई बस्ती स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर से सर्वशक्ति पीठ मंदिर रोहद तक दूसरी भव्य पैदल निशान ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते और बाबा श्याम की जय के जयघोष के साथ रोहद धाम तक पहुंचे।
यात्रा में मुख्यातिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी और समाजसेवी दिनेश कौशिक उपस्थित हुए। उन्होंने यात्रा को रवाना किया। मुख्यातिथियों ने कहा कि हारे का सहारा खाटू श्याम अपने भक्तों के जीवन में आने वाले सभी दुख व संकटों को दूर करके उनके जीवन में सुख व समृद्धि के भंडार भर देते हैं। यात्रा के दौरान मुख्यातिथियों का दीपांशु गुप्ता सहित श्याम भक्तों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नवीन बंटी ने श्याम बाबा की आरती कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। जय श्री श्याम, जय श्री श्याम के गगनभेदी जयकारे लगाकर भव्य पैदल निशान ध्वजा यात्रा को रोहद के लिए रवाना किया। वहीं समाजसेवी दिनेश कौशिक ने कहा कि खाटू वाले श्याम प्रभु बहुत दयालु है। सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले अपने भक्तों कि वह सदा रक्षा करते हैं। खाटू वाले श्याम सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले अपने भक्तों पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
-फोटो 61 : निशान ध्वजा यात्रा को रोहद के लिए रवाना करते हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --