{"_id":"5d2e374f8ebc3e6cdf2c88e7","slug":"food-sampale-jhjhar-news-rtk505236744","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिवल सीजन शुरू, लेकिन बाजार में नहीं हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस्टिवल सीजन शुरू, लेकिन बाजार में नहीं हुई सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास लगने के साथ ही फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। इससे अब मिठाइयों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। लेकिन फेस्टिवल सीजन में खास तौर पर मिठाइयों को लेकर सावधानी बरतनी आवश्यक है। क्योंकि बाजार में मिलावटी मिठाइयों का दौर चल रहा है। सोमवार को एक हलवाई के यहां से घेवर खाने से 5 लोग बीमार हो गए थे। जिनको सामान्य अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसलिए खासकर मिठाइयों की खरीदारी में सावधानी बरतनी आवश्यक है। दीपावली से लेकर मार्च तक हुई सैंपलिंग की चर्चा की जाए तो विभाग इस दौरान कोई 30 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 8 सैंपल फेल हो चुके हैं। इसके बावजूद विभाग फेस्टिवल सीजन में आंख बंद किए बैठा है। लोगों के मिठाई खाने के बाद सैपल लिए जाते हैं। सैपल फेल की रिपोर्ट तब आती है, जब लोग बीमार हो चुके होते हैं। ऐसी सैपलिंग कार्रवाई का क्या फायदा जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने के बाद की जाए।
पांच के लिए खिलाफ हो चुका केस दर्ज
दीपावली के बाद जिन सात लोगों के सैंपल फेल आए हैं। इनमें से पांच के खिलाफ अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में केस भी दायर किया जा चुका है और 3 को नोटिस जारी किया हुआ है। फेल आने वाले सैंपल में 3 पनीर, दो कलाकंद, एक रसगुल्ला और 2 सैंपल आइसक्रीम के शामिल हैं।
नोटिस के बाद मिलता है एक माह का समय
पांच के खिलाफ अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में केस दायर किए गए हैं जबकि एक पनीर व दो आइसक्रीम बेचने वालों को एक माह का नोटिस जारी किए गए हैं। ताकि वे चाहे तो दोबारा से 1 माह के अंदर अपने सैंपल चेक करवा सकते हैं अन्यथा उनके खिलाफ भी अतिरिक्त उपायुक्त की अदालत में किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां के सैंपल मिले थे फेल
बहादुरगढ़ से रसगुल्ला का, माछरौली व छुछकवास से कलाकंद का, बेरी से पनीर, झज्जर की सब्जी मंडी से दो पनीर के व झज्जर से भरे गए दो आइसक्रीम के सैंपल फेल पाए जा चुके हैं। इसलिए लोगों को मिठाइयों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।
फूड सेफ्टी अधिकारी के पास दो जिलों का चार्ज है, लेकिन सैंपलिंग के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मिठाइयों की सैंपलिंग जल्द करवाई जाएगी। वहीं लैब से रिपोर्ट भी जल्द मंगवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
डॉ. आरएस पूनिया, सीएमओ, झज्जर।