{"_id":"66eb342ee7be3ca58e0872f4","slug":"follow-model-election-code-of-conduct-sp-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-209521-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें : एसपी
Thu, 19 Sep 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ की बैठक करते एसपी गौरव राज
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जिला पुलिस लाइन में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें। 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने की तैयारियों में जुट जाएं। चुनाव से संबंधित सभी कार्य शीघ्र पूरा करें।
सभी थाना प्रभारियों से कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास कोई भी हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि जिले के साथ लगती राजस्थान सीमा पर पूरी चौकसी बरतें। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक शहर रेवाड़ी पवन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक कोसली विद्यानंद, उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक विनोद शंकर, उप पुलिस अधीक्षक बावल सुरेन्द्र श्योराण, सभी थाना प्रभारी, काइम यूनिट व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।