फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fog stopped the speed of vehicles, chances of rain tomorrow

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, कल बारिश के आसार

Wed, 31 Jan 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, chances of rain tomorrow
बहादुरगढ़। मंगलवार को भी क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा रहा। इस वजह से वाहनों की गति भी धीमी रही। दिन के समय भी चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार व वीरवार को मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की है। इन दोनों दिनों में तेज हवा चलने के साथ-साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, दूसरी ओर कोहरा और ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। प्रदूषण भी फरवरी की 2 और 3 तारीख से कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो पूरा क्षेत्र कोहरे की आगोश में था और दृश्यता लगभग जीरो रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। वैसे-वैसे कोहरा भी कम होता गया, लेकिन कोहरा पूरी तरह नहीं छटा। इसके चलते लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हुई। कोहरा होने और धूप न निकलने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि बहादुरगढ़ में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठंड से कंपकंपी होती रही। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तो न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed