फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fog increased, vehicles crawling on the roads

कोहरे का प्रकोप बढ़ा, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन

Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fog increased, vehicles crawling on the roads
झज्जर। जिले में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार की सुबह और रात में शहर के बाहरी क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। शनिवार की सुबह तो दृश्यता दो मीटर तक रही। घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय भी वाहनों की हेड लाइट जलाकर सड़कों से गुजरना पड़ा। वहीं शनिवार की दोपहर को सूर्य देवता नजर आए तो लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह कोहरे के चलते रेवाड़ी-झाड़ली-हिसार रेल मार्ग पर कोहरे के कारण रेलगाड़ियां एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलती नजर आईं। कोहरा छाया रहने से लोगों के दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। वहीं सुबह व रात के समय बसें भी एक से डेढ़ घंटा देरी से अपने गंतव्यों तक पहुंची।
विज्ञापन

होटलों पर रुके रहे लंबी दूरी के वाहन
जिले भर की सड़कों से गुजरने वाले लंबी दूरी के माल वाहक वाहन कोहरे के कारण सड़कों के साथ लगते होटल व ढाबों पर रुके रहे। ट्रक व ट्राला चालकों ने कोहरे के कारण दृष्यता कम होने से रास्ते में ही रुकने में गनीमत समझी। सुबह जब कोहरा हल्का हुआ तो ये वाहन चालक अपने गंतव्यों की ओर बढ़ने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोहरे के दौरान यातायात नियमों का पालन करने से अपनी व दूसरों की जान को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। हर आदमी को नियमों का पालन करना चाहिए। कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। पुलिस की तरफ से आमजन को जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
- कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed