फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Flying squad caught two examinees copying

उड़नदस्ते ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा

Fri, 01 Apr 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Flying squad caught two examinees copying
बहादुरगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा वीरवार को आयोजित 10वीं कक्षा की सामाजिक अध्ययन की परीक्षा कई केंद्रों पर शांतिपूर्ण र्हुई, लेकिन कई परीक्षा केंद्रों के आसपास बाहरी दखल दिखाई दिया।
विज्ञापन

परीक्षा में शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने आसौदा के एक केंद्र में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। निरीक्षण के दौरान दोनों के पास नकल सामग्री मिली। दोनों विद्यार्थियों का यूएमसी बना दिया गया। रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी केंद्रों पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बना रहता है। वीरवार को भी राजकीय माडल संस्कृति स्कूल व परनाला के स्कूल में बने केंद्र के बाहर 20-25 युवक मंडराते रहे।
विज्ञापन

शहर में रेलवे रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की छत पर परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहे, मगर बाहरी लोग छत पर बार-बार चढ़कर नकल कराने का प्रयास करते रहे। इस कारण पुलिसकर्मियों को काफी दौड़-धूप करनी पड़ी। क्षेत्र में बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने तीन, एसडीएम के उड़नदस्ते ने चार और उपमंडल के प्रश्न पत्र उड़नदस्ते ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते को आसौदा के स्कूल में दो विद्यार्थी नकल करते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed