{"_id":"65f760cd06174ffe8908dc94","slug":"five-year-old-child-dies-due-to-scorching-in-hot-water-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106236-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्म पानी में झुलसने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्म पानी में झुलसने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
Mon, 18 Mar 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना लाइनपार क्षेत्र के विकास नगर में गर्म पानी की बाल्टी लुढ़कने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तीन दिन से वह पीजीआईएएस में उपचाराधीन था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। घटना 14 मार्च की है।
14 मार्च को पांच वर्षीय बच्चे गोलू को नहलाने के लिए उसकी मां ने स्नानघर में गर्म पानी की बाल्टी रखी थी। गोलू को नहलाने के लिए उसे स्नानघर में बैठाया और वह किसी दूसरे काम में लग गई। इसी दौरान बाल्टी लुढ़कने से गोलू गर्म पानी गिरने से झुलस गया। वह चिल्लाया तो घर के अन्य सदस्य भी उसे देखने पहुंचे और गोलू को संभाला। उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 17 मार्च को गोलू ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, इसकी सूचना मिलते ही थाना लाइनपार से पुलिस पीजीआईएमएस में पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन