फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Five thousand reward arrested for murder

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या का पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 26 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Five thousand reward arrested for murder
झज्जर। जनवरी में सोनीपत से युवक का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा कंझावला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस की तरफ से पांच हजार का इनाम रखा गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली के गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस की तरफ से पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत सोनीपत, झज्जर सहित पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना सदर झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना बादली को 10 जनवरी 2023 को सूचना मिली थी कि गांव पाहसौर से जहांगीरपुर रोड पर एक युवक का शव लावारिस हालत में खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर तत्परता से थाना बादली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर लावारिस हालत में पड़े एक युवक के शव को बरामद किया। शव की पहचान 11 जनवरी 2023 को जैकी चौहान निवासी कबीरपुर सोनीपत के तौर पर हुई थी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त वारदात के आरोपियों को पकड़ने के लिए एंटी नारकोटिक सैल झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया था। विशेष रुप से गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को दिल्ली के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अभिनव निवासी सोनीपत हाल किराएदार दिल्ली के तौर पर की गई। उपरोक्त आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था। वारदात से पूर्व आरोपियों की आपसी विवाद को लेकर सोनीपत में कहासुनी हुई थी। आरोपियों ने कहासुनी की रंजिश रखते हुए मृतक जैकी की गाड़ी को टक्कर मारी, इसके पश्चात आरोपियों ने जैकी चौहान का सोनीपत के एरिया से अपहरण किया। लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से चोटे मारकर जैकी की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को गांव पाहसौर के नजदीक सुनसान एरिया में डाल दिया और मौके से फरार हो गए थे। गिरफ्त में आए एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed