{"_id":"697fc04556dcbf3dc203350d","slug":"five-players-won-medals-in-asian-taekwondo-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120780-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियाई ताइक्वांडो में 5 खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियाई ताइक्वांडो में 5 खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
-फोटो 90 : ताइक्वांडों में विजेता खिलाड़ी। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में एशियाई ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 34 देशों के 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला झज्जर से भी 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय टीम की अगुवाई एनआईएस कोच विशाल चतुर्भुज ने की।
प्रतियोगिता में 5 खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और दो ने रजत पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया। कैडेट 32 किलो भारवर्ग में निधि, सब जूनियर में 29 किलो भारवर्ग में तनीशा, सब जूनियर 26 किलो भारवर्ग में राधिका ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
वहीं कैडेट में 37 किलो भारवर्ग में तमन्ना और वरिष्ठ में 87 किलो भारवर्ग में शुभम गुलिया ने रजत पदक जीता। निधि, तनीषा और राधिका जर्मनी में होने जा रहे विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों का होशियार सिंह गुलिया, किरण वर्मा व अन्य ने फूल मालाओं से स्वागत किया।