{"_id":"6567940e9170bef2660955f5","slug":"five-nomination-papers-filed-on-the-first-day-for-bar-association-elections-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5886-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पहले दिन पांच नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पहले दिन पांच नामांकन पत्र दाखिल
Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के 15 दिसंबर को होेने वाले चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। प्रधान पद के लिए यशपाल सैनी, उपप्रधान पद के लिए मुनेश कुमार यादव व उमेश जून ने अपने नॉमिनेशन फॉर्म भरे। सचिव पद के लिए यशवीर छिकारा और कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहित वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
चुनाव अधिकारी रामकुमार वर्मा, त्रिभुवन कश्यप, कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, प्रदीप काकरान, सुखवीर काद्यान्न, धन सिंह सहरावत, सतीश जाखड़, राकेश पूनिया, अरविंद कौशिक, कर्मवीर सहरावत अधिवक्ताओं की देखरेख में फॉर्म भरे गए। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। एक दिसंबर तक अधिवक्ता नामांकन पत्र भर सकते हैं।
दो दिसंबर को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। इसी दिन नाम भी वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को सुबह आठ से शाम साढे़ चार बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी और इसी दिन परिणाम घोषित होगा। करीब 1010 अधिवक्ता चुनाव में मतदान करेंगे। प्रधान पद के उम्मीदवारी कई दिन पहले प्रचार करना शुरू कर दिया था। बार एसोसिएशन के चुनाव को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए 11 सदस्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया हैं। अब करीब 1021 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग बार के चुनाव में करेंगे। 135 अधिवक्ताओं को बार में अधिकारी नहीं दिया गया है। क्योंकि ये अधिवक्ता अन्य बार में भी वोट डालते हैं, लेकिन फिलहाल बार चुनाव में कोई भी भावी प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा हैं। बार में पूरे दिन बार चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहता हैं। मतदान बैलेट पेपर से होंगे। हर पद के लिए अलग रंग का बैलेट पेपर होगा।