{"_id":"60b7e2c88ebc3e43ab08c515","slug":"five-died-of-corono-another-case-of-black-fungus-came-jhjhar-news-rtk611249960","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का एक व कोरोना संक्रमण के 28 में मिले नए मरीज, कोरोना से 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का एक व कोरोना संक्रमण के 28 में मिले नए मरीज, कोरोना से 5 की मौत
विज्ञापन
झज्जर। जिले में करीब एक सप्ताह के बाद ब्लैक फंगस का एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 नए केस आए हैं।
वहीं ब्लैक फंगस के 13 मरीजों में से जिले के छह मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इन मरीजों में चार मरीज रेवाड़ी जिले के भी शामिल हैं। वहीं बुधवार को कोरोना संक्रमण के 28 नए मरीज मिले हैं। इनमें से 24 ग्रामीण क्षेत्र में 4 शहरी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज इस समय कम अवश्य हो रहे हैं, लेकिन मौत के आंकड़े में निरंतर इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार पांच लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 278 हो चुकी है। फिलहाल जिले में 322 सक्रिय मरीजहैं। झज्जर के सामान्य अस्पताल में कुछ ही मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
---
अस्पतालों में खाली होने लगे बेड
कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या घटने लगी है। जिले में फिलहाल तक 146 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 79 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों व 60 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं 7 मरीज प्रदेश से बाहर के झज्जर जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1148 बेड विभिन्न सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध हैं। इनमें 146 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जबकि 1002 बेड खाली हैं। फिलहाल 60 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है और 5 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 55 मरीज ऑक्सीजन बेडों पर हैं।
कोट
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात दे लोग ठीक हो रहे हैं। नए केस भी अब कम आ रहे हैं। जिले में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 96.8 फीसदी पर पहुंच गया है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले के शहरी, ग्रामीण व ईंट-भट्ठों पर स्वास्थ्य जांच टीम ने पहुंचकर सुखद स्वस्थ माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। लोगों से अपील है कि वे टीकाकरण के लिए आगे आएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
-जितेंद्र कुमार, डीसी झज्जर