{"_id":"60a8058a8ebc3e3fa74f9137","slug":"five-die-from-corona-351-infected-369-recovered-jhjhar-news-rtk6094923160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच की मौत, 351 संक्रमित मिले, 369 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच की मौत, 351 संक्रमित मिले, 369 ठीक हुए
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं इससे मौत का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 369 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 351 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 207 ग्रामीण क्षेत्र व 144 शहरी क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 206 पहुंच गई। अब जिले में कुल 1105 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से 104 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, वहीं 1001 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है।
नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि जिले में कोरोना रिकवरी रेट 92.2 प्रतिशत हो गया है। अभी तक कुल 16920 नागरिक कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 15609 नागरिक कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो गए हैं। आमजन की सुविधा के लिए जिले भर में 17 से अधिक स्थानों पर टेस्टिंग की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसके अतिरिक्त अब टीमें गांव गांव व घर-घर जाकर हेल्थ सर्वे कर रही हैं।
फिलहाल तक संक्रमितों का आंकड़ा 16920 पहुंच चुका है। इनमें 70 फीसदी मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जबकि करीब 70 प्रतिशत संक्रमित 18 से 45 साल के बीच के हैं। जिले में करीब दो माह से स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान बंद हैं, लेकिन विद्यार्थी व शिक्षक अभी भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को जारी हुई कोरोना संक्रमितों की सूची में 60 विद्यार्थी व दो शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान जोरों पर
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले भर में टीकाकरण और टेस्टिंग अभियान जोरों पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन टीकाकरण, टेस्टिंग और सावधानी यानी फेस मास्क, दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोने आदि की सावधानी बरतने से टूटेगी, इसलिए सभी की भागीदारी अहम है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार की शाम तक एक लाख 51 हजार 553 ने प्रथम डोज तथा 39 हजार 111 नागरिकों ने कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज ले ली है। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने कोरोना टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है उनको भी कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम तक 21 हजार 636 युवाओं ने कोरोना की प्रथम डोज ले ली है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण को लेकर काफी जागरूक हैं और स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
102 बनाए आइसोलेशन सेंटर
जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में 102 आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें विभाग की तरफ से आइसोलेशन सेंटरों में 754 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से फिलहाल पांच मरीज आइसोलेशन सेंटर की सुविधा ले रहे हैं। इनमें उन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जिनके पास घरों में होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है।
ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए
ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप हुड्डा 9017391105 को नोडल अधिकारी लगाया गया है। वहीं सहायक श्रम आयुक्त वीपी हुड्डा 9813071732 को कंट्रोल ऑफिसर निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है।
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
कोरोना संक्रमण से बचाव ही बेहतर इलाज है। इसलिए शासन-प्रशासन की ओर से जनहित में समय-समय पर जारी की जा रही गाइडलाइन का पालन करें। अति आवश्यक होने पर घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। बार-बार हाथ धोते रहें। दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखें। खुले में न थूकेें। खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी या कोरोना संक्रमण के अन्य लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श लें या स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टेस्ट करवाएं। सभी जिला वासियों का आह्वान है कि आपके गांव व घर पर आ रही हेल्थ सर्वे की टीमों को सहयोग करें। घबराएं नहीं, टेस्ट करवाएं और कोरोना को भगाएं।
- जितेंद्र कुमार, डीसी, झज्जर।