{"_id":"68c08eb11f906775260fcf9c","slug":"five-boats-have-been-made-available-to-deal-with-the-flooding-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117350-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जलभराव से निपटने को 5 नाव कराई उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जलभराव से निपटने को 5 नाव कराई उपलब्ध
Wed, 10 Sep 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : छोटूराम नगर में जलभराव से निपटने के लिए दी गई नाव। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में जलभराव की स्थिति विकराल बनी हुई है। यहां नागरिकों की सुविधा के लिए 5 नाव उपलब्ध कराई गई हैं। इन नावों का उपयोग घर-गृहस्थी का सामान, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। नाव रिसालो देवी फाउंडेशन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा और समाजसेवी जयपाल सांगवान के सहयोग से बनवाई गई है।
इनका कहना है कि यह पहल नागरिकों की तात्कालिक जरूरत को पूरा करने के लिए की गई है। वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकरे ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि नावों के आने से उन्हें अब राहत मिलेगी। कई परिवार पिछले दिनों से पानी से घिरे अपने घरों में फंसे हुए थे और आवश्यक वस्तुएं बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। अब नावों की मदद से सामान और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा सकेगा।
वहीं स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से यह भी उम्मीद जताई कि अस्थायी उपायों के साथ-साथ जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान की दिशा में भी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में ऐसी स्थिति बनती है, जिससे नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।