फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   First Dindo filed nomination for bar elections

Jhajjar-Bahadurgarh News: बार चुनाव के लिए पहले दिनदो ने किया नामांकन

Tue, 05 Dec 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
First Dindo filed nomination for bar elections
बहादुरगढ़। 15 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन प्रधन पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। सचिव पद के लिए मनोज राठी और सहसचिव पद के लिए आश्नू शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। 6 दिसंबर नामांकन के लिए अंतिम तिथि है। बार चुनाव के लिए दावेदारों ने पोस्टर लगाए गए हैं। इन्हें उतारने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर इन्हें लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सुरेंद्र सिंह लोहचब ने बताया कि पहले दिन दो नामांकन पत्र दाखिल हुए है। छह दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 7 दिसंबर को शाम तीन से चार बजे तक नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। 15 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद गिनती होगी। 15 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद गिनती होगी। बार चुनाव के लिए करीब 720 मतदाता हैं। इनमें 120 वोट महिला वकीलों के हैं। चुनाव में कुछ शर्त भी निर्वाचन अधिकारी ने लगाई हैं। इनमें मतदान के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। साथ ही बार चैंबर की बिल्डिंग पर पोस्टर लगाने की भी मनाही की गई है, इसके बावजूद खूब पोस्टर लगे दिखाई दिए। मनोज राठी द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान अधिवक्ता राकेश वत्स, कुलदीप सैनी, राजेश सैनी, पूजा सिंहरोहा, रविंद्र लाठर, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed