फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   firing on youth, sleeping on roof, bahadurgarh

घर में सो रहे युवक के पेट में मारी गोली, गंभीर

Tue, 23 Jun 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
firing on youth, sleeping on roof, bahadurgarh
बादली। बुपनियां गांव में बीती रात घर में घुसकर युवक को गोली मार दी गई। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक युवक कुछ भी बताने की स्थिति नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अमन पुत्र राज सिंह अपने घर पर खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया। कुछ देर बाद छत पर दो युवक आए और अमन पर गोली चला दी। गोली अमन के पेट में लगी। गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल हो गया और नीचे चला गया। हमलावर नीचे भी पहुंच गए। बताया गया है कि अमन ने नीचे एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। हमलावरों ने दरवाजे के अंदर से दूसरी गोली दाग दी, लेकिन गोली दीवार पर जा लगी। घायल अमन की मां ओमवती ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह भी कमरे के पास पहुंची तो दो युवक दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। दोनों युवकों ने कपड़े से मुंह बांध रखा था। जबकि एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी। उसने जब शोर मचाना शुरू किया तो वह दोनों युवक वहां से भाग खड़े हुए। बाद में अमन को बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को घटना से अवगत करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में भी अमन के बयान दर्ज करने के लिए गई, लेकिन अमन गंभीर हालत होने के चलते बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि अमन की मां ओमवती की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल में अमन के पेट से गोली निकाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed