फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing after entering the house, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान में घुसकर फायरिंग, केस दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Firing after entering the house, case registered
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के एक मकान में घुसकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। साथ ही युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वारदात के पीछे पुराने झगड़े की बात सामने आई है।पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नेताजी नगर के निवासी बिशन का कहना है कि बुधवार की शाम को वह अपने घर पर था। देवेंद्र, रवि, जतिन व नोनी आदि दोस्त भी उसके साथ मौजूद थे। इसी दौरान साहिल, रोहित, प्रशांत और ललित नाम के युवक भी हमारे घर आ गए। कुछ देर तक बातचीत की, लेकिन फिर विवाद होने लगा। इसी बीच साहिल ने पिस्तौल निकालकर छत की तरफ हवाई फायर किया। ललित नाम के युवक के पास भी हथियार था। उन्होंने मुझे धक्का मारा और जान से मारने की धमकी दी। कहने लगे कि यदि हथियार छीनने का प्रयास किया तो जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद वे सभी चले गए। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लाइनपार थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूर्ण होने के बाद ही वारदात की असल वजह साफ हो सकेगी। जिन युवकों के नाम सामने आए हैं, जल्द ही उन्हें काबू कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed