फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firecracker warehouse operator's car stopped and beaten in film style

Jhajjar-Bahadurgarh News: फिल्मी स्टाइल में पटाखा गोदाम संचालक की गाड़ी रोककर मारपीट

Fri, 03 Nov 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Firecracker warehouse operator's car stopped and beaten in film style

विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना एरिया में पटाखा गोदाम संचालक के साथ फिल्मी स्टाइल में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गोदाम संचालक को रोकने के लिए अपनी गाड़ी को गोदाम संचालक की गाड़ी के आगे लगा दिया और डंडों से हमला कर न केवल गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया बल्कि गोदाम संचालक की भी बुरी तरह पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-12 के अशोक सैनी ने बताया कि उनका गाडौली में स्टार नाइट फायरवर्क्स के नाम से पटाखा गोदाम है। रात करीब 8 बजे वह अपनी कार से घर जा रहे थे। उनके साथ गोदाम में काम करने वाला युवक आनंद भी था। जब वह सेक्टर-37सी के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इस स्विफ्ट से चार-पांच युवक उतरे, उन्होंने उनकी गाड़ी का शीशा डंडे से तोड़ दिया। उन्हें गाड़ी से नीचे उतारकर बुरी तरह से पीटा और लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि न तो उनका किसी से विवाद हुआ है और न ही उनकी किसी से रंजिश है। ऐसे में उन्हें यह पता नहीं लगा कि आखिर उन पर हमला किन लोगों ने किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन







पिकअप ने पुलिस ईआरवी को टक्कर मारी



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना सदर थाना क्षेत्र में पिकअप चालक द्वारा पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में ईएएसआई हंसाराम ने बताया कि वह ईआरवी पर बतौर इंचार्ज नियुक्त हैं। बीती 30 अक्तूबर को वह चालक सिपाही जितेंद्र सिंह, एसपीओ बिरेंद्र सिंह के साथ डयूटी पर थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव किरणकी के पास मौजूद थे कि कंट्रोल रूप से उन्हें फोन आया और वीटी का वीकली डाटा पूछा। इस पर उन्होंने ईआरवी को सड़क किनारे रुकवा दिया और जानकारी देने लगे। कुछ ही दूर में घोड़ा फार्म की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी आई जिसने सड़क किनारे खड़ी ईआरवी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में ईआरवी में काफी अधिक नुकसान हुआ। उन्होंने थाना पुलिस को बताया कि वह पिकअप का नंबर तक नोट नहीं कर पाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed