{"_id":"66639f456deaad6a7202b417","slug":"fire-near-klj-housing-society-electrical-wires-burnt-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107804-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केएलजे हाउसिंग सोसायटी के पास आग, जले बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केएलजे हाउसिंग सोसायटी के पास आग, जले बिजली के तार
Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित ओमेक्स सिटी के पीछे केएलजे हाउसिंग सोसायटी के पास उगी झाड़ियों में दो अलग-अलग स्थानों पर वीरवार रात करीब सवा एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से यहां से गुजर रही बिजली की तारें भी उसकी चपेट में आ गई। इससे हाउसिंग सोसायटी की बिजली गुल हो गई।
कई घंटों तक लोगों को गर्मी के मौसम मेें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने आमजन को स्टाफ की कमी कहकर मौके पर पहुंचने से मना कर दिया। पुलिस को सूचित किया गया तो दमकल विभाग की गाड़ी आधा घंटे बाद पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया। गनीमत रही कि आग की चपेट में नजदीक रखा ट्रांसफार्मर नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ओमेक्स सिटी निवासी सीमा, विवेक कुमार व सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि केएलजे हाउसिंग सोसायटी के नजदीक झाड़ियों में वीरवार रात आग लग गई। बताया गया है कि दरअसल, यहां पर कुछ युवक खाली प्लाट में शराब का सेवन कर रहे थे। उन्होंने आतिशबाजी भी की, इसी की चिंगारी झाड़ियों में गिर गई और आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी बढ़ गई और यहां से गुजर रहे तारों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। तारों में आग लगने के बाद सोसायटी के अधिकतर फ्लैटों में बिजली गुल हो गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया, लेकिन काफी देर तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी स्टाफ न होने की बात कहते रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे पहले लोगों ने भी आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन वह काबू नहीं हो पाई। लोगों ने बताया कि सोसायटी के नजदीक ही एक स्क्रैप गोदाम में भी आग भड़क गई। इसे भी लोगों ने ओमेक्स से पानी लाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। लोगों ने दमकल कर्मियों द्वारा दिए गए जवाब पर कड़ा रोष जताया। साथ ही इसकी जांच किए जाने की मांग भी की।
क