फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire in scrap warehouse in Sarai Aurangabad village destroys 50 slums

Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद गांव में स्क्रैप गोदाम में आग से 50 झुग्गियां खाक

Sun, 09 Jun 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Fire in scrap warehouse in Sarai Aurangabad village destroys 50 slums
आग में जल गई ई-रिक्शा।
बहादुरगढ़। सराय औरंगाबाद गांव में शुक्रवार देर रात एक स्क्रैप गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस आग में 50 झुग्गियां पूरी तरह खाक हो गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 8 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग दिन भर धधकती रही। थाना सेक्टर-6 पुलिस और एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू की। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

सराय औरंगाबाद गांव में खाली जमीन पर कबाड़ का गोदाम है। यहां पर असम गुवाहाटी, बरबता, मैनबुरी के लोग झुग्गियां डालकर रहते हैं। शुक्रवार की रात 10-1 बजे वे सभी काम खत्म कर सो गए थे। रात करीब 2 बजे यहां पर बने मंदिर के पास तफीस और एक अन्य की दो झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने के बाद लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाजें आई तो यहां अन्य झुग्गियों में रहने वाले लोग बाहर आ गए और हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले अल्ताफ ने बताया कि 50 झुग्गियां थी जो शुक्रवार की रात आग में जलकर खाक हो गई। आग में न केवल उनका सारा सामान बल्कि कई सामान ढोने वाली गाड़ियां, ई-रिक्शा, घरों में रखा अन्य सामान भी राख हो गया। गनीमत यह रही कि कोई मनुष्य इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन




चचेरा भाई सुलतान सो रहा था झुग्गी

अल्ताफ ने बताया कि तफीस की झुग्गी में जिस समय आग लगी। उस दौरान उसका चचेरा भाई सुलतान सो रहा था। आग लगने से तपिश बढ़ी तो अचानक आंख खुली और वह बाहर आया। इसी दौरान चीख-पुकार मच गई। लोगों को अपना सामान बचाने का भी मौका नहीं मिला। आग में एक छोटा हाथी (सामान ढोने की गाड़ी), एक ऑटो रिक्शा, 15 सामान ढोने वाली रिक्शा, एक ई-रिक्शा के अलावा झुग्गियों में रखे फ्रिज, टीवी, बैड, कूलर, पंखा, इनवर्टर, स्टैबलाइज समेत पैसे भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




8 घंटे में पाया आग पर काबू

शुक्रवार की रात 2 बजे लगी आग को काबू करने के प्रयास तुरंत शुरू किए गए, लेकिन दमकल की 6 गाड़ियों व 24 कर्मचारियों की मदद से 8 घंटे में आग काबू हुई। शनिवार को भी दिन भर आग सुलगती रही। सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना पुलिस और एफएसएल की टीम भी यहां पहुंची। यहां रहने वाले लोगों से आग लगने और सामान जलने के बारे में जानकारी ली।




वर्जन...

रात के समय सराय औरंगाबाद में बने एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों के चलते लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यहां पर झुग्गियां बनाई गई थी। वह भी आग की भेंट चढ़ गई।

- रविंद्र कुमार, फायर ऑफिसर, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed