{"_id":"61d5fb969017161d574dbf9d","slug":"fire-broke-out-due-to-leaking-of-lpg-mother-son-scorched-bahadurgarh-news-rtk634934192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस लीक होने से लगी आग, मां-बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस लीक होने से लगी आग, मां-बेटा झुलसे
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के मेन बाजार स्थित एक घर में एलपीजी गीजर से गैस लीक होने के कारण आग भड़क गई। जिससे मां-बेटा झुलस गए। दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची।
शहर के मेन बाजार में विजय कुमार सर्राफा दुकान के साथ ही अपने घर में परिवार सहित रहते हैं। घर के बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए एलपीजी गैस गीजर लगा हुआ है। बुधवार सुबह गीजर की पाइप से गैस लीक होने लगी। विजय को गैस फैलने की बदबू आई तो सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस की सप्लाई बंद कर दी। लेकिन तब तक घर में रसोई गैस फैल चुकी थी इसी बीच विजय की मां ने घर के मंदिर में ज्योति लगाने के लिए माचिस जलाई, तो जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। इस धमाके के साथ घर का दरवाजा उखड़ गया और विजय व उनकी बुजुर्ग मां सुशीला झुलस गए। कुछ कपड़े व अन्य सामान में भी आग लग गई।
परिवार व पड़ोस के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। विजय और उनकी मांग को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने पानी फेंककर खुद आग बुझाने के प्रयास करने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। कुछ ही मिनट में दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन तब तक परिजन व पड़ोसियों ने आग पर काबू पा लिया। जब धमाका हुआ तो उस समय विजय की पत्नी घर की ऊपरी मंजिल पर और बहन नीचे रसोई घर में काम कर रही थीं।