{"_id":"6819126a69384454d701d21e","slug":"fire-breaks-out-in-chemical-toy-warehouse-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114585-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केमिकल-खिलौने के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केमिकल-खिलौने के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल राख
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के रोहद औद्योगिक क्षेत्र में खिलौना गोदाम में लगी आग बुझाने में जुटे दमकलकर
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल और खिलौने के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और दोनों गोदामों में रखे माल के साथ भवन भी पूरी तरह स्वाह हो गया।
सूचना दमकल विभाग को दी गई। बहादुरगढ़ समेत झज्जर, सोनीपत और एचपीसीएल से दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। आसौदा थाना प्रभारी विनोद कुमार भी दलबल के साथ व्यवस्था संभालने पहुंचे। देर रात तक आग बुझाने में दमकल कर्मचारी जुटे रहे। आग लगने के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल पाया।
रोहद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल गोदाम में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक धुआं उठने लगा। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, तब तक आग ताइवान कंपनी के केमिकल गोदाम के साथ बने टॉयस प्ले ग्रो टॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में पहुंच गई। यहां पर रखे प्लास्टिक के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
भड़कती आग को बुझाने के लिए बहादुरगढ़ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मगर आग काबू नहीं हुई। आग को बढ़ता देख झज्जर, सोनीपत और बहादुरगढ़ एचपीसीएल (हिंदुस्तान प्राइवेट कार्पोरेशन लिमिटेड) प्लांट से भी फायर की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलानी पड़ी। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग केमिकल गोदाम और प्लास्टिक में लगने के कारण कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गोदामों में आग के बाद दिनभर धुआं छाया रहा। आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा। आसपास का वातावरण बेहद खराब हो गया। गोदामों में लगी आग की वीडियो भी लोगों ने मोबाइल में कैद की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के रोहद औद्योगिक क्षेत्र में खिलौना गोदाम में लगी आग बुझाने में जुटे दमकलकर- फोटो : samvad