फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fine imposed on two hospitals for not vaccinating newborn children

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवजात बच्चों को टीका न लगाने वाले दो अस्पतालों पर लगाया जुर्माना

Wed, 28 Aug 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fine imposed on two hospitals for not vaccinating newborn children
झज्जर। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सभी नवजात बच्चों को जन्म के समय टीकाकरण जरूरी है। यह निजी अस्पतालों के लिए भी जरूरी है। इस बारे जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को पत्राचार से सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से अप्रैल 2024 से जून 2024 तक के डाटा का रिव्यू किया गया, जिसमें दो अस्पतालों को जुर्माना लगाया गया है। इसमें एक अस्पताल में 15 नवजात बच्चों को बीसीजी का टीका नहीं लगाया गया था, जिस पर उसे 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि दूसरे अस्पताल में तीन नवजात बच्चों को हैपटाइटिस बी का टीका न लगाने पर 1500 रुपये का पर जुर्माना लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने जिले के सभी निजी अस्पताल संचालकों से अपील की है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम सितंबर 2024 एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय संबंधित विभागों के साथ 28 अगस्त को जिला उपायुक्त शक्ति सिंह की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed