{"_id":"6543fe87a0fc444aba0163ff","slug":"finance-company-employee-himself-conspired-to-rob-jhjhar-news-c-198-1-rew1001-6166-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ही रची खुद के साथ लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ही रची खुद के साथ लूट की साजिश
Fri, 03 Nov 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ही लूट की झूठी कहानी रच दी। साथ ही पुलिस को खुद के साथ लूट होने की कॉल कर सूचना भी दे दी। उसके साथ मौजूद दूसरे कर्मचारी से जब कंपनी के अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसकी साजिश से पर्दा उठ गया। बाद में आरोपी गौरव सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कसौला थाना पुलिस ने राजस्थान जिला चुरु निवासी क्रेडिट मैनेजर अनिल कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गबन करने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गौरव सोलंकी करीब एक साल से रेवाड़ी शहर के सेक्टर-4 के पास पीवरा की ढाणी में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में बतौर एसएम कलेक्शन एजेंट के तौर पर कार्यरत था। रोजाना की तरह वह अपने साथी कर्मचारी कासनी कलां निवासी सुमित के साथ गांवों में कलेक्शन के लिए गया हुआ था। पूरे दिन में दोनों ने 1 लाख 66 हजार 116 रुपये कलेक्शन के एकत्रित करने के बाद दोनों वापस बाइक से रेवाड़ी स्थित ऑफिस आ रहे थे।
आरोपी गौरव सोलंकी ने इसी दौरान फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर अनिल कुमार को कॉल कर सूचना दी कि उनके साथ गढ़ी बोलनी रोड पर लूट हो गई है। बाइक पर आए दो युवक उनका नकदी वाला बैग छीनकर भाग गए। अनिल कुमार ने तुरंत गौरव सोलंकी को पुलिस को कॉल करने के लिए बोला। गौरव ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना के पुलिस और फाइनेंस कंपनी के अधिकारी गौरव द्वारा बताई गई लोकेशन गढ़ी बोलनी रोड स्थित लालपुर-डवाना नहर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने जब गौरव से पूछताछ की तो उसने बताया कि सुमित बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। तभी एक सफेद रंग की बाइक पर दो बदमाश आए। उसने नकदी वाला बैग पीछे लटकाया हुआ था। बदमाशों ने आते ही उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाई और फिर बैग छीनकर भाग गए। पुलिस ने जब उसके साथी सुमित से अलग से पूछताछ की तो वह घबराया हुआ नजर आया। सुमित को भरोसे में लेकर जब फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने गौरव की पूरी साजिश से पर्दा उठा दिया। सुमित ने बताया कि गौरव ने उसे इस घटना से पहले डराया धमकाया था और उसके साथ किसी तरह की लूट नहीं हुई। बल्कि उसने अपने साथियों को ही बैग सौंपा था। इसके बाद सुमित से पुलिस ने भी पूछताछ की। बाद में आरोपी गौरव सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।