{"_id":"5d530a1a8ebc3e6cb83262a5","slug":"final-rehearsal-of-independent-day-program-bahadurgarh-news-rtk5116955106","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल
विज्ञापन
उपमंडल स्तरीय 73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल हुई। रिहर्सल में तहसीलदार बंसीलाल ने डीएसपी अजायब सिंह के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। मार्च पास्ट की टुकड़ियों की सलामी ली।
फाइनल रिहर्सल में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अनेकता में एकता की मिसाल के तौर पर देश की विभिन्न संस्कृतियों का संजीदा कार्यक्रम स्कूली बच्चों की ओर से पेश किए। तहसीलदार बंसीलाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन पर्व पर एसडीएम तरुण कुमार पावरिया बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। तहसीलदार ने फाइनल रिहर्सल पर तमाम कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। डीएसपी अजायब सिंह ने भी परेड कमांडर को बेहतर प्रदर्शन के लिए दिशा-निर्देश दिए। समारोह में जिला पुलिस, एनसीसी सीनियर विंग, जूनियर विंग, एसआई सतीश की देखरेख में तैयार एसपीओ, स्काउट गाइडस व बाल भारती स्कूज के बैंड का प्रदर्शन रहेगा। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध विरांगनाओं सहित विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जगबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हरीश डागर, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, एएसआर विनोद कुमार, रावमावि के प्राचार्य रमेश सिंहमार, राकवमावि प्राचार्या तारांवती, प्रवक्ता अमित दलाल, पवन काजला, सहायक मनमोहन, कविता सहरावत और सुमित्रा तेवतिया आदि उपस्थित रहे।