फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   fight for found seat

सीट से सामान उठाने को लेकर हुआ झगड़ा

Wed, 16 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Wed, 16 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
fight for found seat

विज्ञापन
दिल्ली से हिसार की ओर जा रही किसान एक्सप्रेस की बोगी में सीट पर रखे फौजियों के सामान को लेकर टिकट निरीक्षक (टीटी) व फौजियों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बीच-बचाव करने के लिए आए कुछ पैसेंजर भी चपेट में आ गए।

 रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ पर भी काफी देर तक इसको लेकर हंगामा होता रहा। बाद में जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। हुआ यूं कि कुछ फौजी कोटा से खेल गतिविधियों में भाग लेकर हिसार कैंट जा रहे थे। जब वे किसान एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे तो बीच रास्ते में उनका एक साथी दिल्ली क्षेत्र में उतर गया। फौजियों के लिए कई सीटें आरक्षित थी। ऐसे में उनके साथी के उतरने से जो सीट खाली हुई उस पर उन्होंने एक पेटी में रखा अपना सामान रख दिया। इसी बीच जब टिकट निरीक्षक (टीटी) ने इस सामान को उठाकर नीचे रखने के लिए कहा तो इस पर ट्रेन में सवार फौजियों ने एतराज जताया।
विज्ञापन


 इसी बात को लेकर उनमें गर्मा-गर्मी बढ़ गई। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। ट्रेन में ही रेलवे अधिकारियों व फौजियों के बीच मारपीट की घटना से यात्री भी दंग रह गए। दिल्ली से बहादुरगढ़ तक दो जगह ट्रेन की चेन पुल भी की गई। जब कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करना चाहा तो वे भी उनके लपेटे में आ गए। जैसे ही ट्रेन बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां फिर से मामला बढ़ गया। यहां पर भी मारपीट हुई। जीआरपी में कार्यरत एक पुलिसकर्मी जब उन्हें समझा रहा था तो कुछ लोगों ने उसके साथ भी हाथापाई करने का प्रयास किया। ऐसे में ट्रेन में कई फौजियों, टिकट निरीक्षक व पैसेंजरों के बीच धक्का-मुक्की, मारपीट की घटना से स्टेशन पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआरपी प्रबंधक स्नेहराज व उनकी टीम के अलावा स्टेशन अधीक्षक यशपाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से गुस्साए यात्रियों को भी शांत किया। सीट पर सामान रखने को लेकर हुई इस झगड़े के बाद ट्रेन भी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीबन दस मिनट पर रुकी रही। ऐसे में इस ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों को भी झगड़े के चलते परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जीआरपी प्रबंधक स्नेहराज ने बताया कि इस मामले में टीटी की तरफ से घटना से अवगत कराया गया है। जैसे ही लिखित में शिकायत आती है तो वे इस पर कार्रवाई करेंगे। हालांकि फौजियों व टिकट निरीक्षक के बीच मामले को निपटाने के लिए अधिकारी अपने स्तर पर प्रयास भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed