फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fetal gender investigation gang caught in Delhi's Malviya city by sending fake customers

फर्जी ग्राहक भेज कर दिल्ली के मालवीय नगर में पकड़ा भ्रूण लिंग जांच गिरोह

Thu, 14 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fetal gender investigation gang caught in Delhi's Malviya city by sending fake customers
अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। भ्रूण लिंग जांच में जुटे गिरोहों के खिलाफ जिले की स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में छापा मारकर एक अल्ट्रासाउंड केंद्र से महिला चिकित्सक के अलावा दो नर्सों को भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को ग्राहक बनाकर दिल्ली की नर्सों से संपर्क किया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि दिल्ली के मालवीय नगर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच होती है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला को ग्राहक बनाकर अन्नू और अनल नामक दो नर्सों से संपर्क किया। भ्रूण लिंग जांच के लिए दोनोें नर्सों ने 60 हजार रुपये में सौदा तय किया। नर्सों ने उसे मालवीय नगर के वंदना डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गईं। वहां पर महिला से काउंटर पर 15 हजार रुपये जमा करवाए गए। अल्ट्रासाउंड के बाद नर्स अन्नू और अनल ने उसे बधाई दी कि लड़का है। अन्नु ने बधाई के लिए 2000 और अनल ने 500 रुपये मांगे। उन्हें यह राशि देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों नर्सों के अलावा महिला चिकित्सक वंदना को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को मालवीय नगर थाने की टीम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

काउंटर पर जमा नहीं की एंट्री
झज्जर टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर अचल त्रिपाठी ने बताया कि सिविल सर्जन झज्जर को गुप्त सूचना मिली थी कि मालवीय नगर दिल्ली में 2 महिला नर्स भ्रूण लिंग जांच करवाती हैं। इसके आधार पर उन्होंने रोहतक की एक महिला को ग्राहक बनाकर उनके पास भेजा। उनका 60 हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद दिल्ली में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बुलाया गया। 15000 रुपये कैश काउंटर पर जमा करवा दिए गए, लेकिन इसकी रजिस्टर आदि में एंट्री नहीं की गई, जिसके बाद जब दोनों नर्स बधाई मांगने के लिए आई तो उन्हें वहीं पर काबू कर लिया गया। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में ये रहे शामिल
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अचल त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम में डॉ. रवि गोदारा, डॉ. हर्षदीप, अनिल, अजय व संजय को शामिल किया गया। टीम फर्जी ग्राहक को लेकर दिल्ली के मालवीय नगर पहुंची। नोडल अधिकारी डॉ. अचल त्रिपाठी का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कागजी कार्रवाई पुरी की जा रही है।

दिल्ली में भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना मिली थी। जहां पर विभाग ने टीम को फर्जी ग्राहक के साथ भेजा था। टीम ने महिला चिकित्सक सहित दो नर्सों को गिरफ्तार किया है।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed