{"_id":"5f4fefef8ebc3e53290b6cce","slug":"fetal-accession-test-25-thousand-one-arrested-bahadurgarh-news-rtk571716646","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार रुपये लेकर करते थे भ्रूण लिंग जांच, दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार रुपये लेकर करते थे भ्रूण लिंग जांच, दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन
बादली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ कर एक दलाल को काबू किया है। ये लोग 25 हजार रुपये लेकर भ्रूण लिंग जांच करते थे।
विभाग से मिली जानकारी अनुसार, अधिकारियों को गुप्त तरीके से मोबाइल फोन नंबर मिला था। बताया गया था कि यदि इस नंबर पर संपर्क किया जाए तो यह व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच गिरोह से जुड़ा हुआ है और मोटे पैसों की एवज में यह भ्रूण लिंग जांच कराता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोबाइल नंबर मिलने के बाद गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए डॉ. अचल त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम तैयार की। गिरोह तक पहुंचने के लिए रोहतक से एक प्रलोभन महिला ग्राहक को तैयार किया गया। इसी महिला ग्राहक ने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया तो भ्रूण लिंग जांच के लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई और जांच के लिए संपर्क करने का स्थान गाजियाबाद स्थित मोहन नगर का मेट्रो स्टेशन तय किया गया। तय स्थान के लिए प्रलोभन ग्राहक को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गाजियाबाद मोहन नगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। वहां फोन करने पर प्रलोभन महिला ग्राहक का सुभाष चंद्र झा नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ। झा ने प्रलोभन महिला ग्राहक से लिंग जांच के लिए 25 हजार की रकम मांगी।
यह रकम महिला ग्राहक द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत थमा दी गई। इस पूरे प्रकरण पर विभाग की टीम दूर से ही अपनी नजरें जमाए रखी। बाद में झा के इशारे पर महिला ग्राहक को एक अन्य गाड़ी द्वारा गाजियाबाद में ही एक संकरी गली में ले जाकर राजीव नामक एक अन्य व्यक्ति ने छोटी सी पोर्टेबल मशीन से महिला के गर्भ की जांच की गई। उस दौरान मौके पर दो-तीन अन्य गर्भवती महिलाएं भी थीं। बाद में रिपोर्ट आने के लिए महिला ग्राहक को बाहर बैठाया गया। लेकिन रात अंधेरा अधिक होने के चलते प्रलोभन महिला ग्राहक ने दलाल सुभाष चंद्र झा को अपने एक रिश्तेदार के यहां बादली के एक गांव चलने के लिए कहा गया। जहां जाने के लिए सुभाष तैयार हो गया। लेकिन बादली के केएमपी क्षेत्र में पहुंचते ही प्रलोभन ग्राहक ने टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही दलाल सुभाष झा को टीम ने दबोच कर बादली पुलिस के हवाले कर दिया। दलाल सुभाष झा पुत्र नारायण झा निवासी उत्तम नगर दिल्ली के कब्जे से स्वास्थ्य विभाग की टीम को 500 रुपये वाले 20 नोट बरामद हुए जोकि विभाग की लिस्ट से मैच खा रहे थे। इसके अलावा विभाग को दलाल के कब्जे से 500 के ही 29 अन्य नोट भी बरामद हुए हैं जोकि विभाग की लिस्ट से मैच नहीं खा रहे थे। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम गिरोह के अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस मामले में बादली पुलिस स्टेशन के अंदर दलाल सुभाष झा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।