फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Festive season begins; Food Safety Department collects 6 samples, including Ghevar and Desi Ghee.

Jhajjar-Bahadurgarh News: फेस्टिवल सीजन शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए घेवर, देसी घी सहित 6 सैंपल

Sun, 28 Jun 2026 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
Festive season begins; Food Safety Department collects 6 samples, including Ghevar and Desi Ghee.
27jjrp12- गुरुग्राम रोड पर ​स्थित दुकान से सैंपल के लिए पहुंचे इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा। स्रोत :
झज्जर। मानसून शुरू होने के साथ ही फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने वाला है, ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में अलग-अलग चीजों के सैंपल लिए। इसमें घेवर, देसी घी, टोफो व अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। इन सभी को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जांच में यदि कोई कमी आएगी तो उसके अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में विभाग की तरफ से सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विशेष ड्राइव चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि शनिवार को गुरुग्राम रोड पर घेवर बनाने वालों के दो घेवर और दो देसी घी के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा पुराना बस अड्डा रोड से दो सैंपल खाद्य सामग्री के लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग को मिलावटी घेवर बनाए जाने की शिकायतें मिली थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया है और यह ड्राइव अब लगातार चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा विभाग के इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा ने शनिवार को पुराना बस अड्डा रोड स्थित केंद्र पर दुकानदारों की बैठक ली और उनको जागरूक किया। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में दुकानदार क्वालिटी का पूरा ध्यान रखें। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।


लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए भी किया जागरूक
डाॅ. वर्मा ने बताया कि कोई भी खाद्य सामग्री बेचने के लिए एफसीसीआई का लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन लेना जरूरी होती है, इसलिए जिनके पास लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं है, वह अपनी प्रक्रिया पूरी करें। इसके अलावा किसी प्रकार की कमी है तो उसे पोर्टल के माध्यम से दूर करें। उन्होंने बताया कि कई बार दुकानदार आवेदन करते समय पोर्टल पर अपना नंबर नहीं देते और सीएससी संचालक अपना नंबर डाल देते हैं। ऐसे में एफसीसीआई की ओर से आने वाले जागरूकता मैसेज या अन्य जानकारी दुकानदारों तक नहीं पहुंच पाती। इसलिए सभी अपना व्यक्तिगत नंबर ही पोर्टल पर डलवाएं। उन्होंने बताया कि जिले में 1500 लाइसेंस बने हुए हैं और 5 हजार दुकानदारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है।

27jjrp12- गुरुग्राम रोड पर स्थित दुकान से सैंपल के लिए पहुंचे इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा। स्रोत :

27jjrp12- गुरुग्राम रोड पर स्थित दुकान से सैंपल के लिए पहुंचे इंचार्ज डॉ. राजेश वर्मा। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed