{"_id":"671379b03e60e0e04e09f345","slug":"festival-season-entry-of-four-wheelers-banned-in-jhajjar-market-till-now-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Festival Season: झज्जर में इस तक बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद, एसीपी ने ली व्यापार मंडल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Festival Season: झज्जर में इस तक बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद, एसीपी ने ली व्यापार मंडल की बैठक
Sat, 19 Oct 2024 02:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:49 PM IST
सार
करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखेंगी। इससे पहले सजने संवरने का काम भी जारी हैं। शनिवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ नज़र आई।
विज्ञापन
झज्जर का बाजार
- फोटो : संवाद
विस्तार
त्यौहारी सीजन को देखते हुए झज्जर जिला प्रशासन ने बाजार में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक कल से तीन और चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी हैं। एसीपी ने इस मामले में शनिवार को महिला थाने में अपने कार्यालय में व्यापार मंडल को यह जानकारी दी। यहां बता द्वारा कि त्यौहारी सीजन पर बाजार में बहुत भीड़ बढ़ गई हैं। लोग अपने वाहनों सहित बाजार में एंट्री कर रहे हैं। इस कारण पूरा दिन बाजार में जाम की समस्या बनी रहती हैं।
विज्ञापन
इस मामले में शुक्रवर को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने भी बाजार का दौरा कर दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की अपील की थी। ऐसा नहीं करने पर शनिवार से चालान कर सामान जब्त करने की बात अधिकारियों ने कही थी। लेकिन इसका असर नहज हुआ और दुकानदारों ने अपनी दुकानों जे आगे पांच से दस फिट तक अतिक्रमण कर लिया हैं। इससे बाजार में जाम की समस्या बनी हुई हैं।
विज्ञापन
बाजार में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की बढ़ी भीड़
करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखेंगी। इससे पहले सजने संवरने का काम भी जारी हैं। शनिवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ नज़र आई। महिलाएं समूहों में मेहंदी लगवाती हुई नज़र हैं। हर चौक चौराहे पर मेहंदी वाले महिलाओं को मेहंदी लगते हुए नज़र आए।
विज्ञापन