फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fearing defeat in UP elections, BJP government withdrew all three agricultural laws: Chautala

यूपी चुनाव में हार के डर से भाजपा सरकार ने लिए तीनों कृषि कानून वापस : चौटाला

Mon, 29 Nov 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fearing defeat in UP elections, BJP government withdrew all three agricultural laws: Chautala
पत्रकारों से बातचीत करते ओमप्रकाश चौटाला। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा देश में कई जगह हुए उपचुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा और अब यूपी चुनाव में भी हार का भय सता रहा है। इसीलिए भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाकर सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

एक विवाह समारोह में भाग लेने आए चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के नौकरियों में योग्यता व पारर्दिशता बरतने और खर्ची-पर्ची नहीं होने के दावे नाकाम हो गए हैं। आए दिन सरकार के नए-नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। एचपीएससी के घोटाले से तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है कि ‘न पर्ची-न खर्ची’ की बात करने वाली भाजपा गठबंधन सरकार नौकरियां बेचने के साथ-साथ योग्य युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब एक साल से किसान इन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर बैठे हैं, तब सरकार इन कानूनों को वापस नहीं ले रही थी, मगर हिमाचल, राजस्थान व हरियाणा में हुए उप चुनाव में भाजपा की हार से अब इन्हें यूपी चुनाव में भी अपनी हार दिखाई दे रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संसद में तीनों कृषि कानून वापस लेने के साथ ही किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, मोहित चतर सिंह, राजबीर परनाला, जगबीर सुहाग, सतबीर मास्टर, आजाद, सुरेश, सुंदर, वीरेंद्र कादियान, राज जून, निवर्तमान पार्षद शशि कुमार, राजेंद्र पूनिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed