{"_id":"5d5305e28ebc3e6cd8783183","slug":"father-accused-of-rapinga-minor-jhjhar-news-rtk511610678","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
जिले में पवित्र रिश्तों को कलंकित करने वाले दो मामले मंगलवार को सामने आए। दोनों ही मामलों में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग पुत्री के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किए जाने मामला पुलिस में दर्ज कराया है। चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि एक गांव की महिला ने अपने ही पति के खिलाफ शिकायत देते हुए नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग को मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
छेड़छाड़, बंधक बनाने और मारपीट का मामला दर्ज
वहीं दूसरी तरफ बेरी थाना में भी एक अन्य मामला दर्ज हुआ है। जिसमें पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने, भूखा प्यासा रखने व बंधक बनाकर रखने के अलावा 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।