फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Father accused of killing innocent girl arrested

मासूम बच्ची की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Father accused of killing innocent girl arrested
झज्जर। गांव डीघल में शनिवार सुबह हुई बच्ची की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की एक टीम ने आरोपी पिता को डीघल चौकी एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

झज्जर जिले के डीघल गांव की निवासी एक महिला ने स्थानीय पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि उसकी 11 साल की लड़की और 9 साल का लड़का है। 5 फरवरी की शाम को वह और उसके दोनों बच्चे खाना खाकर सो गए थे। उसका पति आनंद भी उसी कमरे में चारपाई डालकर सो गया था। सुबह करीब 5 बजे उसकी आंख खुली तो उसका पति अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए था। लड़के को मारने लगा तो वह उसे धक्का देकर अपने लड़के को कमरे से बाहर ले गई। इस बीच लड़के को सिर में कुल्हाड़ी लग गई थी। पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी सोई हुई लड़की के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी से लगी चोट के कारण उसकी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दुजाना थाना पुलिस ने आरोपी आनंद निवासी डीघल के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

डीघल पुलिस के चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने की उपरोक्त वारदात को स्वीकार दिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की गई है। मामले की जांच की जारी है। इस मामले में यदि कोई और भी शामिल होगा तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed