फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers unions burned effigy of central govt

ढांसा बॉर्डर पर किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पुतला दहन कर दिया ज्ञापन

Tue, 04 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmers unions burned effigy of central govt
बादली। ढांसा बॉर्डर पर किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला दहन किया और तहसीलदार की मार्फत केंद्र सरकार को अपनी मांगों का एक ज्ञापन के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

किसानों ने ज्ञापन में मांग की है कि लखीमपुर मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। जबकि जेल में बंद किसानों को रिहा किया जाए। इसके अतिरिक्त किसानों ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। किसानों ने बताया कि समझौते के अनुसार सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक सभी किसानों को सहायता राशि नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने से पहले किसान ढांसा बॉर्डर पर पहुंचे। जहां दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने जब दिल्ली सीमा में प्रवेश किया तो दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर सहित 4 किसानों को हिरासत में भी लिया। हालांकि किसानों के बढ़ते रोष को देखते हुए बाद में चारों किसानों को छोड़ दिया गया। ज्ञापन सौंपने वाले किसानों में प्रधान डागर खाप 12 खजान सिंह डागर, दलजीत डागर, नीरज सिलाना, परमवीर और नवरत्न दरियापुर सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं ढांसा बॉर्डर पर ज्ञापन लेने के लिए तहसीलदार श्रीनिवास पहुंचे और किसानों का ज्ञापन लेकर सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed