फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers sold two and a half thousand quintals of mustard in 20 days

20 दिन में किसानों ने बेची ढाई हजार क्विंटल सरसों

Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers sold two and a half thousand quintals of mustard in 20 days
झज्जर। अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। जबकि निजी खरीद के लिए भी नाममात्र की सरसों आ रही है। पिछले 20 दिन में अब तक मात्र ढाई हजार क्विंटल ही सरसों पहुंच पाई है। पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम मात्रा में किसान सरसों को लेकर अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में आढ़तियों ने वीरवार को करीब 250 क्विंटल सरसों बोली लगाकर खरीदी है। वीरवार को 18 किसानों की ओर से 250 क्विंटल सरसों अनाज मंडी में लाई गई है। इस दौरान आढ़तियों ने खुली बोली लगाकर सरसों को खरीदा। आढ़तियों ने 6100 से 6300 रुपये प्रति क्विंटल बीस नमी की सरसों खरीदी जा रही है, वहीं आठ फीसदी नमी की सरसों का भाव 6400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों को बोली लगाकर खरीदी जा रही है। वहीं आढ़तियों की ओर से सरसों की खरीद लगातार पांच मार्च से की जा रही है। सरकार की तरफ से 21 मार्च से सरसों की खरीद करने के आदेश जारी करने के बाद खरीद एजेंसियों के अधिकारी अनाज मंडियों में पहुंच गए हैं, लेकिन मार्केट में सरसों के भाव समर्थन मूल्य अधिक होने के कारण सरकारी खरीद के लिए सरसों किसान नही बेच रहे हैं। किसान मार्केट में भाव अधिक होने के कारण आढ़तियों को सरसों बेच रहे हैं। हालांकि भाव बढ़ने की उम्मीद के किसान सरसों की फसल को प्राइवेट खरीद के लिए भी कम लेकर पहुंच रहे हैं। शहर की अनाज मंडी में आढ़ती 6100 रुपये से लेकर 6650 रुपये तक सरसों की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
अनाज मंडी में सरसों की खरीद निजी आढ़तियों की ओनर से की जा रही है। मंडी प्रबंधन की ओर से बिजली, पानी के प्रबंध के साथ-साथ और शेड की साफ सफाई भी करवा दी गई है। सरसों की खरीद चल रही है। वीरवार को 18 किसान करीब 250 क्विंटल सरसों लेकर किसान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय सिंह, सह सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed