फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers protest, villeger burnt, video

ग्रामीण के जलकर मरने के मामले में एक और वीडियो आया सामने

Sat, 19 Jun 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, villeger burnt, video
बहादुरगढ़। आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बार्डर पड़ाव में गांव कसार के निकट ग्रामीण मुकेश के जिंदा जलने के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की आवाज को मुकेश की आवाज माना जाए तो मौत से पहले मुकेश ने यह भी कहा कि परिवार से परेशान होकर उसने खुद ही आग लगाई है।
विज्ञापन

इस वीडियो में दो लोग बात कर रहे हैं। एक आवाज वीरवार को वायरल हुए उन वीडियो की आवाज से मिलती-जुलती है जिनमें मुुकेश सफेद कपड़ों वाले व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। अब सामने आया वीडियो शायद घटनास्थल पर ही बनाया गया है। यह वीडियो अंधेरे में बनाया गया है, इसलिए बातचीत करने वालों के चेहरे नहीं, सिर्फ आवाज लगभग साफ सुनाई दे रही है। वीडियो में सुनाई दे रही आवाज अगर झुलसे हुए मुकेश की है तो वह कह रहा है कि उसने खुद ही आग लगाई। वीडियो की आवाज से लगता है कि झुलसे मुकेश से पंजाब का कोई तेजतर्रार किसान आंदोलन पर सवाल कर रहा है। किसान के पूछने पर मुकेश ने कहा कि वह घर वालों से था परेशान है, बीवी से भी उसका झगड़ा हुआ था। तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

इससे पहले सामने आई वीडियो में मुकेश ने किसान आंदोलन में शामिल सफेद कपड़ों वाले व्यक्ति पर जलाने का लगाया था। मृतक के उस वीडियो बयान को पुलिस ने केस में सबूत भी बनाया है। लेकिन यह खुलासा जांच से ही होगा कि कौन सी वीडियो सच और कौन सी झूठ है। एसएचओ जयभगवान ने कहा कि उन्हें मिलेगा तो उक्त वीडियो की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने कहा, वीडियो में उसके पति की आवाज नहीं
मृतक की पत्नी रेणु ने कहा कि अब सामने आई वीडियो में उसके पति की आवाज नहीं है। पत्नी रेणु और मुकेश की मां ने सरकार से न्याय मांगा है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने 10 साल के बच्चे को कैसे रोटी खिलाएगी और कैसे उसे पढ़ाएगी। उन्होंने बच्चे की पढ़ाई और घर खर्च के साथ बालिग होने पर बच्चे को सरकारी नौकरी की देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed