फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers protest, jam on toll plaza

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में डीघल टोल प्लाजा पर एक घंटे लगाया जाम

Mon, 17 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, jam on toll plaza
बेरी। हिसार में कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने व कई किसानों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद डीघल के किसानों ने नेशनल हाईवे 71 पर स्थित डीघल टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा। जिस समय हिसार में लाठीचार्ज सूचना मिली तो डीघल गांव के किसान धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों ने टोल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पुुलिस व प्रशासन को भी दी गई। जिसके बाद दुजाना पुलिस थाना प्रभारी व डीघल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। जब मामले की सूचना पुलिस के अधिकारियों को मिली तो डीएसपी राहुल देव, दुजाना थाना प्रभारी मनोज कुमार, डीघल चौकी प्रभारी जयभगवान डीघल टोल पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने नेशनल हाईवे पर सड़क के बीचोंबीच जाम लगा दिया। जाम की वजह सेे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालकों ने अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोज लिए। वहीं भारी वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जाम लगाने वाले किसानों का कहना था कि हिसार में किसान शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन सरकार ने किसानों पर न सिर्फ लाठीचार्ज कराया बल्कि कई किसानों की गिरफ्तारी भी की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को रद्द करने की बजाए किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। झज्जर जिले में ढासा व टीकरी बार्डर पर किसानों के धरने चल रहे हैं। वहीं डीघल टोल प्लाजा पर भी किसान टोल फ्री करवाते हुए निरंतर धरना दे रहे हैं। जाम खुलवाने के बाद ही नेशनल हाइवे पर यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डीघल टोल पर किसानों के जाम लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीघल टोल पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे। किसानों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम को खुलवा दिया गया।
- मनोज कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed