फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmers protest, dharna, villegers

कसार के ग्रामीणों ने की धरना के टेंटों को हटाने की मांग

Sat, 19 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, dharna, villegers
बहादुरगढ़। किसानों के पड़ाव में कसार के ग्रामीण मुकेश की जलने से मौत होने के बाद ग्रामीणों ने किसान आंदोलन के नेताओं और पुलिस प्रशासन से गांव के पास बैठे आंदोलनकारियों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की अपील की है। साथ ही कहा कि किसान आंदोलन की छवि को हो रहे नुकसान को काबू करने के प्रयास में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत को उनके गांव में नहीं आना चाहिए, इससे गांव का माहौल बिगड़ेगा।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच टोनी ने कहा कि उनके गांव कसार के लोगों ने किसान आंदोलन में खूब सहयोग किया। चंदा दिया, दूध पानी उपलब्ध करवाया और किसानों को गांव के पास शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई। लेकिन किसान आंदोलन में शामिल कुछ गलत लोगों की वजह से अब ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। आंदोलनकारियों के कई टेंटों में शराब उड़ती है और बहुत ऊंची आवाज में डीजे बजाया जाता है। जिससे गांव की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। किसान आंदोलन में शामिल ऐसे लोग गांव के माहौल को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मुकेश की मौत के बाद चर्चा चल रही है कि आंदोलन की छवि बिगड़ने से रोकने के लिए किसान नेता और खाप के पंचायती लोग गांव आएंगे और ग्रामीणों से बातचीत कर आंदोलन का पक्ष रखेंगे। इस तरह की संभावनाओं पर टोनी और सतीश ने कहा कि खाप और गांवों के प्रधानों के आने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूूनी उनके गांव में नहीं आने चाहिए। उनके आने से गांव का माहौल बिगड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने मीडिया के सवाल पर कहा कि फिलहाल वह आंदोलन के काम से अंबाला में व्यस्त हैं और आंदोलन की तरफ से इस मामले को देखने के लिए उन्होंने अपनी यूनियन के जिला प्रधान बल्लू और स्थानीय धरना कमेटी की जिम्मेदारी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed