फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers held a panchayat in Ladrawan on land pooling

Jhajjar-Bahadurgarh News: लैंड पूलिंग पर लडरावण में किसानों ने की पंचायत

Mon, 08 Sep 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers held a panchayat in Ladrawan on land pooling
-फोटो 61 : पंचायत में अपने विचार रखते किसान नेता डॉ. शमशेर सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़। गांव लडरावण में खरखोदा और बहादुरगढ़ खंड के 11 गांव की एसकेएम बैनर तले कामरेड हंसराज राणा के आह्वान पर किसान पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता 5 सदस्य कमेटी मंडल सूरजमल, शमशेर सिंह, हंसराज राणा, सतपाल कानोंदा, रामकुमार निलौठी ने संयुक्त रूप से की। पंचायत में सर्वसम्मति से 6 प्रस्ताव अन्य राज्यों से निरस्त अवैधानिक लैंड पूलिंग के विरुद्ध पारित किए।
विज्ञापन


किसान नेता शमशेर सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ और खरखौदा से एसडीएम के माध्यम से मांग पत्र राज्यपाल को भेजा जाएगा। इसमें सरकार से जवाबी नोटिस और उच्च स्तरीय न्यायिक जांच मांग के साथ सीएम को पॉलिसी निरस्त, गांव-गांव पोर्टल के साथ एचएसआईआईडीसी अधिकारियों का खुलकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही उच्च न्यायालय में चुनौती, अन्य जिलों, प्रदेश प्रभावित आंदोलनकारियों से संपर्क अभियान के लिए कमेटियां गठित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा जमीनों के संरक्षण सहित समग्र एरिया ग्रीनबेल्ट घोषित करने के साथ 2 करोड़ प्रति एकड़ सर्किल रेट करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां किसान नेता डॉ. शमशेर ने विपक्ष को भी इस मुद्दे पर मुखर होकर अभी तक की गई सभी अधिग्रहण जमीन उपयोग एवं अनुपयोग लैंड बैंक का ब्यौरा पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। इस मौके पर जोगेंद्र छिकारा, ओमप्रकाश छिकारा, राज सिंह छिल्लर, विकेश दहिया, रामदिया गोपालपुर, लाला प्रधान निलौठी, पवन सरपंच किडौली, मनीष, ओमकंवार रूहिल, पूर्व सरपंच शमशेर खत्री, रामकरण नंबरदार, ओमकंवर, समुद्र राणा, प्रदीप राजनीवाल, संजीव कानोंदा, मोहन खैरपुर, प्रदीप देशवाल, अनिल कुमार, ईश्वर मास्टर ने लैंड पूलिंग के विरोध में आंदोलन तेज करने में अपने सुझाव रखे। किसानों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed