{"_id":"676f0434e76534d196086327","slug":"farmers-are-happy-with-the-rain-public-life-is-affected-due-to-increasing-cold-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-111908-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से किसान खुश, ठंड बढ़ने से जन-जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से किसान खुश, ठंड बढ़ने से जन-जीवन प्रभावित
Sat, 28 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 73: टूटी सड़क के गड्ढों में भरे पानी से निकलते वाहन।
बादली। शुक्रवार की अल सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक रूक-रूककर जारी रही। इससे तापमान में गिरावट के साथ-साथ ठंड बढ़ गई। सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सड़के सही न होने से क्षेत्र के लोगों को पानी भरने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एक ओर जहां बारिश से बादली-बहादुरगढ़ रोड़ से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टूटी सड़क के गड्ढों में भरे पानी से परेशानी बढ़ गई। कई जगह पर गड्ढे दिखाई नहीं दिए और चालकों दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर खेतों में गेहूं, तिलहन व अन्य फसलों के साथ बागवानी करने वाले किसानों को तत्काल लाभ होगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के कारण एक सिंचाई कम करनी होगी जिससे सिंचाई पर होने वाला खर्च, समय और मेहनत बची हैं।
किसान बलबीर, जयभगवान और कुलदीप का कहना है कि खेती-बाड़ी के लिए बारिश वरदान साबित होगी। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभवानाएं कृषि वैज्ञानिकों ने पहले ही जता दी थी जिसके चलते किसानों ने करीब एक सप्ताह से सिंचाई कार्य रोक दिया था। अब इस बारिश से जहां दिन का तापमान कम होगा, वही रात्रि के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। किसानों ने इस मौसम की बारिश से खुशी जाहिर करते हुए अत्यंत लाभकारी बताया है। कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि बारिश बड़े क्षेत्र में हुई है। बारिश से सरसों, गेहूं की फसलों को अब सिंचाई की जरूरत नहीं होगी। अब आने वाले दिनों में जहां ठंड और धुंध में बढ़ोत्तरी होगी जो कि रबी की फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।