फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers angry over non-purchase of PR paddy staged protest at SDM office

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीआर धान की खरीद न होने से भड़के किसान, एसडीएम कार्यालय में दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over non-purchase of PR paddy staged protest at SDM office
फोटो 07: सोनीपत की खरखौदा अनाज मंडी में पहुंचे एसडीएम डॉ. निर्मल नागर किसानों के समक्ष धान की न
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में पीआर धान व बाजरे की सरकारी खरीद सुचारु न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए सोनीपत रोड स्थित उपमंडल कार्यालय पर पहुंचे और किसानों ने कार्यालय प्रांगण में धरना दिया।
विज्ञापन

समस्या बताने के बाद एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को तय मानकों पर उतरने वाली फसल को बगैर देरी किए और किसान को परेशान किए बगैर खरीदने के आदेश दिए।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि 20 दिन से ज्यादा समय से उन्होंने पीआर धान मंडी में डाल रखा है। हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन के अधिकारी नमी का हवाला देकर उनके धान को नहीं खरीद रहे। नमी ठीक उतरती है तो रंग भेद बताकर धान को खरीदने से मना कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की तरफ से यूरिया खाद की खरीद पर कीटनाशक जबरदस्ती थोपने का भी आरोप लगाया। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को बेवजह परेशान न किया जाए, ऐसा अगर होता है तो कार्रवाई होगी।

एक आढ़ती की तरफ से खरीदे गए धान के वापस आने के मामले पर एसडीएम ने कहा कि एक बार किसान का धान बिक गया तो फिर उसकी कहीं पर जवाबदेही नहीं होती। जिस पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि आढ़ती की ओर से मिलावट की गई है और उनकी तरफ से उसे नोटिस थमा दिया गया है। एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर ने मंडी में खरीद को लगातार जारी रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed