फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer protest on theekri border

नए कानूनों से खत्म होगी एमएसपी व मंडी व्यवस्था : जयकरण

Wed, 03 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmer protest on theekri border
टीकरी बार्डर पर किसानों को संबोधित करते जयकरण मांडोठी। - फोटो : Bahadurgarh
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेता जयकरण मांडोठी ने टीकरी बॉर्डर पर किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जमाखोरी, प्राइवेट मंडी व कांटेक्ट फार्मिंग कानून समेत तीनों नए कृषि कानून, बिजली बिल संशोधन 2021 और पराली संबंधी कानून किसान-मजदूरों के हित में नहीं हैं, ये पूंजीपतियों के हित में हैं। यह सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है, इसी वजह से किसानों की बात को अनसुना कर रही है। लेकिन भाजपा के सिर को किसान झुकाएंगे और कारपोरेट घरानों को भगाएंगे।
विज्ञापन

जयकरण ने कहा कि भाजपा ने सरकार में आने से पूर्व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। परंतु इसके साथ-साथ कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। इसलिए मेहनतकश लोगों का इस सरकार में कोई विश्वास नहीं रहा। कृषि मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि कानून वापसी की मांग छोड़कर सरकार इन कानूनों में कुछ भी संशोधन के लिए वार्ता को तैयार है। साथ ही कह रहे हैं कि इन कानूनों में काला कुछ भी नहीं है, ये किसानों की भलाई के लिए हैं। परंतु सारे देश के किसान खेत मजदूरों ने समझ लिया है कि ये कानून काले ही काले हैं, इन कानूनों से एमएसपी और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

जयकरण ने कहा कि सरकारी खरीद न होने से बीपीएल परिवार को मिलने वाला राशन भी बंद हो जाएगा। जमाखोरी में छूट मिलने से कॉरपोरेट घराने कौड़ियों के दाम पर अनाज, दाल, तिलहन, खाद्य तेल, आलू, प्याज, फल आदि आवश्यक वस्तुओं का असीमित स्टॉक करेंगे और मार्केट में सप्लाई बंद करके बाद में मनमाने दामों पर उपभोक्ताओं को बेचेंगे। महंगाई कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अलावा बचाव का कोई रास्ता नहीं है। इसलिए हम लड़ने के लिए तैयार हैं, लड़ेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed