फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer leaders condemned the Nagaland incident

किसान नेताओं ने की नगालैंड घटना की निंदा

Wed, 08 Dec 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders condemned the Nagaland incident
बहादुरगढ़। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के मंच से किसान नेताओं ने नगालैंड की घटना के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी निंदा की। मंगलवार को गदरी बीबी गुलाब कौर नगर की सभा का मंच महिलाओं ने मंच संभाला।
विज्ञापन

नागालैंड में निहत्थे नागरिकों की मौत की मंच से कड़ी निंदा की गई और पीड़ितों के परिवारों के लिए न्याय के साथ-साथ इस तरह के अत्याचारों को समाप्त करने की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए बठिंडा की परमजीत कौर प्रिथो और पटियाला की अमनदीप कौर ने कहा कि नागालैंड के आदिवासी जंगलों में अपना दिन बिता रहे हैं। केंद्र की फासीवादी सरकार ने पीड़ितों पर अत्याचार करने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दे दी है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा जंगलों के नीचे दबे हुए समृद्ध खजाने को बहुत सस्ते दामों पर लूटने का विरोध करने वाले लोगों को सोची-समझी साजिश के तहत सेना ने गोलियां मार दीं। मालन कौर कोठागुरु और छिंदर कौर ने कहा कि यद्यपि किसानों ने अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्षरत लोगों पर धैर्य और संतोष के साथ भरोसा करके लंबे समय तक लड़ाई लड़ी थी। लेकिन परिणाम पूरी दुनिया के सामने है। साम्राज्यवादी कॉरपोरेट के प्रति वफादार केंद्र की अहंकारी सरकार को खेती कानूनों को निरस्त करने के रूप में अपना ही थूक चाटने पर मजबूर किया गया है। उन्होंने पिछले चुनाव से पहले लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। महिला किसान मजदूर सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरजीत कौर, गुरमेल कौर, और दविंदर कौर हरदासपुरा ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed