{"_id":"60a40d8b8ebc3eadd3369eca","slug":"farmer-leader-dhankhar-questioned-in-bengal-rape-case-bahadurgarh-news-rtk609058160","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी बॉर्डर केस: किसान नेता प्रदीप धनखड़ से पूछताछ, अब घटनाक्रम के तार जोड़ेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी बॉर्डर केस: किसान नेता प्रदीप धनखड़ से पूछताछ, अब घटनाक्रम के तार जोड़ेगी एसआईटी
Wed, 19 May 2021 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:25 AM IST
सार
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने के लिए 11 अप्रैल को टीकरी बॉर्डर आई बंगाली युवती किसान सोशल आर्मी के टेंट में रुकी थी। 30 अप्रैल को उसकी मौत के बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने दो महिलाओं और चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकरी बॉर्डर पर पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के केस की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को किसान नेता प्रदीप धनखड़ से पूछताछ की। इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी से मिली जानकारी से पूरे घटनाक्रम के तार जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एसआईटी ने मंगलवार को अधिकतम मूल्य संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप धनखड़ को पूछताछ के लिए बुलाया। महिला थाना बहादुरगढ़ में डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व वाली एसआईटी ने धनखड़ से 30 से अधिक सवाल किए। उनके जवाबों से सामने आया कि उन्हें भी युवती के साथ हुई ज्यादती की जानकारी 30 अप्रैल से पहले ही मिल गई थी। पुलिस अब यह समीक्षा करेगी कि धनखड़ से मिली जानकारी और अन्य लोगों से मिली जानकारी में कितनी समानता है। इस मामले में एसआईटी किसान नेताओं समेत कुल 13 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को एसआईटी ने कीर्ति किसान यूनियन के नेता अमरजीत सिंह हनी, किसान नेता भूपेंद्र सिंह और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की महिला प्रकोष्ठ की नेता सुमन हुड्डा से पूछताछ की गई थी। सभी से 25 से अधिक सवाल पूछे गए थे। पूछताछ से यह साफ हो गया कि युवती प्रकरण में कुछ तथ्यों की जानकारी किसान नेताओं को थी।
विज्ञापन
इससे पहले किसान नेता योगेंद्र यादव से पूछताछ भी हुई थी। हालांकि अब तक हुई पूछताछ से लगता है कि केस में आरोपी चार पुरुष और दो महिलाओं में से दो पुरुषों को छोड़ दें तो बाकी चार की भूमिका गलत नहीं रही। यहां तक कि दो महिला आरोपियों योगिता व कविता ने तो युवती की मदद भी की। अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। यह तय माना जा रहा है कि जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि शहर थाना बहादुरगढ़ में दर्ज पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के केस में एसआईटी द्वारा किसान नेता प्रदीप धनखड़ से पूछताछ की गई। अभी तक दो आरोपियों समेत 13 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कुछ अलग लोगों के अलावा, कुछ उन लोगों से फिर भी पूछताछ की जा सकती है, जिनसे पहले भी पूछताछ हुई है।