फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer died, died from current, farmer died, jhajjar

खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट से मौत

Wed, 14 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Wed, 14 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
farmer died, died from current, farmer died, jhajjar
किसान के घरवाले - फोटो : bureau
जिले के गांव बिरोहड़ में मंगलवार शाम अपने खेत में बाजरे में पानी लगाने गए व्यक्ति योगेश की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बिरोहड़ वासी योगेश पुत्र भूपसिंह मंगलवार को अपने खेत में बाजरे में पानी लगाने गया था।

 

यहां पर करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं योगेश के ताऊ तारीफ भी उसके साथ ही खेत गए थे। तारीफ अपने खेत में काम करने लगा और योगेश भी बाजरे में पानी लगाने के लिए एल्यूमीनियम की पाइप लगाने लगा। पाइप लगाते समय उसके खेत से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से पाइप टच हो गई, जिसके कारण योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार योगेश के खेत में बिना पाइप के पानी चलता देख अपने भतीजे को आवाज लगाई तो उसका कोई भी जवाब नहीं मिला। तारीफ ने अपने भतीजे को तलाशना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

खेत के बीच में हाइटेंशन तारों के नीचे योगेश को मरा हुआ पाया, जिसकी सूचना तारीफ ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एएसआई रमेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खेत में गए किसान की करंट से मौत हो गई है। मृतक के परिजन के बयान पर कार्रवाई अमल में लाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed