फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer commits suicide due to business in Jhajjar, dead body found lying on cot in house

झज्जर: लेन-देने के चलते किसान ने की आत्महत्या, मृतक का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला

Sat, 23 Sep 2023 03:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Sep 2023 03:25 PM IST
सार

झज्जर कोट गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश खेती-बाड़ी का काम करता था। उसने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या की है। उसका शव सुबह घर पर ही मिला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर मृतक के भाई सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका भाई राजेश रात को खाना खाकर सोया था।

विज्ञापन
Farmer commits suicide due to business in Jhajjar, dead body found lying on cot in house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झज्जर के कोट गांव में कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। इस सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक के परिजनों ने चार लोगों परे रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार कोट गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश खेती-बाड़ी का काम करता था। उसने मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या की है। उसका शव सुबह घर पर ही मिला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर मृतक के भाई सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका भाई राजेश रात को खाना खाकर सोया था। जब सुबह भाई राजेश को देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा था, जिसने परेशान होकर आत्महत्या की है। उसने बताया कि गांव के ही एक परिवार द्वारा बार-बार उसके भाई को पैसों के लेनदेन के चलते परेशान किया जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में सुरेश ने कहा है कि उसके भाई ने एक लाख रुपये ब्याज पर तेजबीर उर्फ तेजू निवासी उखलचना (कोट) से ट्रैक्टर लाने के लिए उधार लिए थे। उसके बदले में उन्होंने लिखित करा रखी थी। तीज वाले दिन तेजबीर, हर्ष पुत्र तेजबीर व तेजबीर का छोटा लडका व तेजबीर का पिता राजेन्द्र उनके घर पर आए व पैसे मांगने लगे। हमने पैसे देने का थोड़ा समय मांगा तो हमारा ट्रैक्टर ले गए और कहने लगे कि हमारे पैसे दे देना व ट्रैक्टर ले लेना। उसने करीब एक माह पहले अपनी जमीन बेचकर तेजबीर को एक लाख रुपये व 12 हजार रुपये ब्याज दे दिये थे। हमने अपना ट्रैक्टर मांगा तो कहने लगे कि ट्रैक्टर किसी रिश्तेदारी में गया हुआ है और दो-तीन दिन में आ जाएगा, तब दे देंगे। जब बार-बार मांगने पर भी हमारा ट्रैक्टर नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री करवाओ, तब ट्रैक्टर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की पत्नी को भी रास्ते में रोका
परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीन-चार दिन पहले उसके भाई की पत्नी को भी रास्ते में रोककर रजिस्ट्री कराने के लिए डराया धमकाया था। रात को करीब 9 बजे मेरा भाई घर पर आया था और काफी डरा हुआ व सहमा हुआ था। कहने लगा कि मैंने तेजबीर से ट्रैक्टर के लिए कहा तो तेजबीर उर्फ तेजू, उसके दोनों लड़के व उसका पिता राजेन्द्र मुझसे जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाने लगे। मुझे डराया, धमकाया और कहा कि रजिस्ट्री नहीं बनवाई तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे। इस कारण उसे भाई ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सुरेश कुमार की शिकायत पर तेजबीर, हर्ष, तेजबीर का छोटा लड़का व राजेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed