फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer can stop train today

किसान आज रोक सकते हैं रेल

Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
farmer can stop train today
बहादुरगढ़ ब्लॉक को रेजिडेंशियल जोन की घोषणा, केएमपी एक्सप्रेस-वे से बहादुरगढ़-झज्जर रोड पर प्रवेश और निकास एंट्री सहित राष्ट्रीय राजमार्ग 352ए में जमीन अधिग्रहण का उचित मुआवजा आदि मांगों को लेकर रमेश दलाल के नेतृत्व में हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन चलाया जा रहा है। अब आंदोलन में सरकार को मांगे मानने के लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आंदोलन में सरकार को 13 अगस्त तक का समय दिया था तथा मांगे ना माने जाने की स्थिति में 14 अगस्त से बहादुरगढ़, जुलाना व दादरी में रेल रोकने की चेतावनी दी गई थी। ऐसे में अब सरकार द्वारा कोई सकारात्मक जवाब न मिलने के कारण आंदोलन कर रहे लोगों ने रेल रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर मंगलवार को गांव मांडौठी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत की अध्यक्षता दलाल खाप चौरासी के प्रधान चौ. भूप सिंह दलाल ने की। किसान नेता रमेश दलाल ने बताया कि आंदोलन में दी गई रेल रोकने की चेतावनी पर वह यथावत अडिग है तथा रेल रोकने की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

रमेश दलाल का कहना है कि स्वाभिमान आंदोलन में रेल रोकने के फैसले को देश भर के विभिन्न किसान संगठनों व 224 महिला संगठनों ने समर्थन किया है। बताया जा रहा है कि रेल रोको कार्यक्रम में अगर सरकार द्वारा कोई भी अत्याचार किया तो 15 अगस्त को विभिन्न किसान संगठन देशभर में 62 जगह रेलों को रोक देंगे, जिसके लिए स्वाभिमान आंदोलन के वालंटियर्स दो दिन पहले ही विभिन्न किसान संगठनों के पास पहुंच चुके है तथा तय किए गए 62 बिंदुओं पर डेरा डाल लिया गया है। रमेश दलाल ने बताया कि सिर्फ किसान संगठन ही नहीं 224 महिला संगठनों ने भी जिम्मेदारी ली है। मांडौठी पंचायत में आसपास के क्षेत्र के सभी गांव के अलावा रईया गांव व सोनीपत जिले में मंडोरा, जाहरी और रसोई गांव में चल रहे हरियाणा स्वाभिमान आंदोलन के धरने से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पंचायत में सभी लोगों ने 14 अगस्त को रेल रोकने के फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed